कांके: डोरंडा स्थित साइबर थाना पुलिस ने हरियाणा से साइबर ठग को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 3, 2024 इंस्टाग्राम में वीडियो को लाइक और उसका स्क्रीन शॉट लेकर भेजने के बदले काफी पैसे मिलने का आफर देकर महिला से 29.94 लाख रुपए ठगी मामले में साइबर थाना पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने हरियाणा के विरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।