कांके: हीनू स्थित ईडी दफ्तर में IAS मनीष रंजन से ईडी आज एक बार फिर करेगी पूछताछ
Kanke, Ranchi | Jun 3, 2024 टेंडर घोटाला मामले में आईएएस मनीष रंजन से ईडी दूसरी बार पूछताछ होगी। मनीष रंजन को आज ईडी दफ्तर बुलाया गया है। बता दें कि इससे पहले उनसे 28 मई को पूछताछ हो चुकी है। पहली बार उन्हें 24 मई को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था। लेकिन वे हाजिर नहीं हुए थे।