कांके: तुपुदाना स्थित बालसिरिंग ब्लू पौंड में डूबे छात्र का शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Kanke, Ranchi | Jun 2, 2024 रांची के तुपुदाना स्थित बालसिरिंग ब्लू पौंड में नहाने के दौरान एक छात्र डूब गया था। एनडीआरफ की टीम ने छात्र के शव को काफी निकलने की कोशिश की लेकिन नहीं निकाल पाए। वहीं आज पांच दिन बाद छात्र का शव बाहर आ गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।