हरसूद: भैरव चौक पर 6 माह से बंद पड़ी हाई मास्ट लाइट, नगर परिषद नहीं दे रहा ध्यान
नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा सौंदर्यीकरण तथा पर्याप्त रोशनी मिले इस उद्देश्य से लाखों रुपए की लागत से नगर के प्रमुख चौराहों पर हाई मास्ट लाइट लगाए गए थे। नया हरसूद के भैरव चौक पर विगत 6 माह से हाईमास्ट लाइट बंद पड़ी हुई है, लेकिन नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।