भादरा: गोगामेड़ी पुलिस ने इनामी हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
भादरा। 34.86 ग्राम अवैध अफीम बरामदगी मामले में छह माह से फरार 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर सुभाष गुलेरिया को गोगामेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस, आबकारी, मारपीट सहित 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मानवीय व तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी से पूछताछ जारी है।