कालपी: कदौरा में 6 वर्षीय मासूम ने टॉफी समझकर निगलीं नींद और डिप्रेशन की गोलियां, हालत गंभीर, जिंदगी की जंग लड़ रहा है
Kalpi, Jalaun | Jun 17, 2026 बुधवार सुबह 10 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कदौरा क्षेत्र के एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे ने घर में रखी नींद और डिप्रेशन की आधा दर्जन से अधिक गोलियां टॉफी समझकर खा लीं। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि बच्चा अपनी विधवा मां का इकलौता पुत्र है।