चूरू: चूरू के सोती भवन के पास हादसा, नगर परिषद के ट्रैक्टर ने 38 वर्षीय युवक को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम
Churu, Churu | Nov 2, 2026 चूरू के सोती भवन के पास हादसा हुआ है जहां नगर परिषद के ट्रैक्टर की टक्कर से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घायल क़ो अस्पताल पहुंचाने वाले जुगल किशोर ने बताया मृतक खटीको का मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय विनोद है, जिसे राजकीय भर्तिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाने पर चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया.कोतवाली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई.