प्रबोधन कार्यक्रम से विधायकों को मिलता है जवाबदेही और सीखने का मौका - मंत्री विजय सिन्हा
गया: बिपार्ड में चल रहे बिहार विधानसभा के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रबोधन कार्यक्रम से विधायकों को विधायिका के प्रति जवाबदेही समझने, जनता के जनादेश का सम्मान करने और संविधान के अनुसार कार्य करने का अवसर मिलता है। यह कार्यक्रम विधायकों के लिए सीखने और अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से निभाने का मंच प्रदान करता है। ऐसे आयोजन से सदन की कार्यप्रणाली और अनुशासन को मजबूती मिलती है।