क्षेत्रीय छात्रावास कार्यकर्ता कार्यशाला का शुभारंभ, शिक्षा जगत की हस्तियों ने की सहभागिता
किशनगंज। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल किशनगंज के केशव-माधव छात्रावास के नवनिर्मित भवन में सोमवार अपराह्न क्षेत्रीय छात्रावास कार्यकर्ता कार्यशाला का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में जिले सहित बिहार एवं झारखंड के लगभग 55 छात्रावास प्रमुख, प्राचार्य एवं अधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी, किशनगंज थे। इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह, अध्यक्ष श्री रामप्रकाश प्रसाद, जिला संघचालक श्री अमरेंद्र यादव, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष श्री नाथून प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रो. नंदकिशोर पोद्दार, अधिवक्ता श्री शिशिर दास, प्रतिनिधि सदस्य श्री हरिश्चंद्र मिश्र, सचिव श्री गणेश प्रसाद मौर्य, सह सचिव श्री अनिल अग्रवाल, व्यवसायी श्री धनंजय जायसवाल तथा प्राचार्य श्री नागेंद्र कुमार तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों का परिचय प्राचार्य श्री नागेंद्र कुमार तिवारी ने कराया, जबकि प्रस्तावना सैनिक स्कूल नरगकोठी, भागलपुर के प्राचार्य श्री अमरेश कुमार ने प्रस्तुत की। उन्होंने छात्रावासों के सफल संचालन में आने वाली चुनौतियों के समाधान तथा आवश्यक नियमों के निर्माण पर बल दिया।
अपने संबोधन में लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह ने प्राचीन शिक्षा व्यवस्था से लेकर नई शिक्षा नीति तक के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रावासों में शिक्षित एवं संस्कारित हो रहे विद्यार्थियों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में उनके योगदान पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्री देवानंद दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री शशिभूषण प्रसाद ने किया