खड्डा: ढोलहा चौराहे पर बड़ा सड़क हादसा: गंडक नहर किनारे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, एक जिंदगी के लिए लड़ रहा है
कुशीनगर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहां चौराहे के पास बड़ी गंडक नहर पर आज देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में ढोलहां गांव निवासी जमशेद और ललाडीह गांव निवासी शमसुद्दीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।