खड्डा: कुशीनगर हथिया में युवती पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार, गांव में दहशत का माहौल
कुशीनगर ज़िले के खड्डा थाना क्षेत्र के हथिया गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां एक मनबढ़ युवक ने धारदार हथियार से युवती पर हमला कर दिया। घटना को किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर गुरुवार को तेजी से वायरल हो रही है।वीडियो में आरोपी युवक युवती पर हमला करने के बाद गाली-गलौज और अश्लील इशारे करता दिखाई दे रहा हैं।