लोहरदगा: लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में स्ट्रीटफूड दुकानों पर गंदगी और मिलावटी रंग का इस्तेमाल
लोहरदगा में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले स्ट्रीट फूड विक्रेताओं पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बुधवार शाम 4 बजे शहर के प्रमुख इलाकों में चलाए गए विशेष जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को कई चौंकाने वाली अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद मौके पर ही विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी गई।