हुज़ूर: कमला नगर में तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर
Huzur, Bhopal | May 8, 2026 भोपाल के कमला नगर इलाके में एक तलाकशुदा महिला से युवक ने करीब पांच साल रेप किया। आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का भरोसा दिलाया था। अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया है। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।