कायमगंज: कायमगंज-अचरा मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल होकर अस्पताल में भर्ती
मेरापुर के गांव रमापुर दबीर निवासी 22 वर्षीय प्रवेश पुत्र हंसराम किसी काम से अचरा गया हुआ था। तभी शुक्रवार देर शाम बाइक से घर लौट रहा था।कायमगंज-अचरा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने प्रवेश की बाइक में टक्कर मार दी।गिरकर घायल हो गया CHCमें भर्ती कराया गया।वहां से डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया।बताया कि उसका पैर फैक्चर हो गया है।