टिब्बी: टिब्बी व तलवाड़ा पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
टिब्बी व तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने पहली कार्रवाई मसीतावाली हेड पर की जहाँ सउनि अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने राज सिंह पुत्र सोना सिंह निवासी तलवाड़ा झील को सट्टे की खाईवाली करते हुए दबोचा