#*जीपीएफ़ अदालत एवं लेखे के सम्बन्ध में हुई बैठक, दी गई जानकारी*
कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उ.प्र., प्रयागराज द्वारा सामान्य भविष्य निधि खाता धारकों को सुगमतापूर्वक जीपीएफ भुगतान किये जाने के उद्देश्य से शुक्रवार, दिनांक 03-07-2026 को वरि. लेखाधिकारी, मोहम्मद सोहेल खान की अध्यक्षता में कार्यशाला, सामान्य भविष्य निधि एवं लेखे के संबंध में अदालत का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
जीपीएफ अदालत में वरि. कोषाधिकारी, कानपुर देहात त्रिभुवन प्रसाद के अतिरिक्त महालेखाकार कार्यालय प्रयागराज के सहायक लेखाधिकारी, संदीप मौर्या, जितेन्द्र कुमार सिंह, अभिनेन्द्र यादव एवं वरि. लेखाकार हरिशंकर सिंह व जनपद के विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला एवं अदालत के दौरान महालेखाकार कार्यालय के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि जीपीएफ़ भुगतान की सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी गयी हैं, जिसका आह�