#*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के दृष्टिगत आज दिनांक 03 जुलाई, 2026 को जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आर.पी.एस. इंटर कॉलेज, रूरा तथा अकबरपुर इंटर कॉलेज, अकबरपुर का भ्रमण कर परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रांग रूम तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश देते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिश�