मानिकपुर: मानिकपुर के भरोसा बांध में बिना अनुमति काटे गए पेड़ों के लिए वन विभाग सिचाई विभाग पर लगाएगा जुर्माना
चित्रकूट: मानिकपुर के भरोसा बांध में तेज आंधी से टूटे सात शीशम के पेड़ों को सिंचाई विभाग ने कटवाकर वन विभाग को सौंप दिया। वहीं कैनाल निर्माण को नुकसान पहुंचा रही जड़ों के कारण तीन अन्य पेड़ भी काटे गए। वन विभाग ने गुरुवार शाम 4 बजे जानकारी दी कि इसकी अनुमति नहीं ली गई और कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।