पिंड्रा: वाराणसी के फूलपुर में आवासीय विद्यालय के लिए जमीन सीमांकन का हुआ विरोध, बुलडोजर के आगे लेटकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
फूलपुर थाना क्षेत्र के मानपुर के चंदौली गांव में मुख्यमंत्री आवासीय विद्यालय के लिए आवंटित भूमि का सीमांकन का सोमवार को की जाने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध की वजह से एक बार फिर सीमांकन की प्रक्रिया नहीं हो पाई गांव की महिलाएं और पुरुष बुलडोजर के आगे लेट गए जिससे राजस्व टीम को काम रोकना पड़ा।