बिंदकी: बारा गांव में किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव में गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे एक 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे में लटका मिला। परिजन जब खेत से वापस आए तब उन्हें जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है।