जसवंतनगर: ग्राम नगला विशुन में घर के सामने मिट्टी डालने को लेकर हुई मारपीट में महिला और पुत्री घायल, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर
ग्राम नगला विशुन में घर के सामने मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें साधना पत्नी राकेश कुमार और उनकी पुत्री निकेता घायल हो गईं। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोगों ने विरोध करते हुए उनके साथ और उनके पति राकेश कुमार के साथ मारपीट की। घटना में साधना और उनकी पुत्री के सिर में चोटें आई हैं।