हनुमानगढ़: पुलिस निरीक्षक हनुमानाराम बिश्नोई फिर हुए लाइन हाजिर, विवादों से जुड़ता रहा कार्यकाल, फिर भी मिलती रही थानों की कमान
जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीना ने तीन पुलिस निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार भादरा थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेजा गया है। जिले में यह उनका चौथी बार लाइन हाजिर होने का मामला बताया जा रहा है।