जांजगीर: ग्राम औराई कला में युवक ने पिया कीटनाशक दवा, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, पहचान अज्ञात
आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम औराई कला का रहने वाला युवक ने घर में रखे कीटनाशक दवा को पी लिया और सो गया था जब घर के लोग काम से वापस लौटे तो देखा कि युवक की हालत गंभीर है जिसे जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद युवक हालत स्थिर बनी हुई है। युवक ने किस कारण से यह कदम उठाया है अभी अज्ञात है।