सूरतगढ़: वकीलों के आंदोलन का असर, नए न्यायालय भवन के लिए ₹20 करोड़ की घोषणा, अधिवक्ताओं ने किया खुशी का इजहार
सूरतगढ़ में अधिवक्ताओं का 29 दिन से जारी आंदोलन सफल रहा। बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को नए न्यायालय भवन के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा की। लंबे समय से चल रहे धरना और भूख हड़ताल के बाद यह निर्णय हुआ। घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ देर रात तक खुशी मनाई।