धमदाहा: जनकलाल मेहता हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त ने न्यायालय में किया सरेंडर, धमदाहा थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
जनकलाल मेहता हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त बैचन मेहता ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। धमदाहा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कनिष्क कुमार श्रीवास्तव ने बताया की बीते 20 मार्च को चंदरही गांव में जनकला मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी।