धमदाहा: गुप्त सूचना के आधार पर धमदाहा पुलिस ने दमगाड़ा गांव में छापेमारी कर हथियार के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
धमदाहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दमगाडा गांव में छापेमारी कर तीन अवैध हथियार एवम कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी दमगाड़ा निवासी सैनी दास अवैध हथियार का रखकर उसे बेचने आदि का कार्य करता है जिसके बाद टीम बनाकर उसके घर में छापेमारी की गई जहां से हथियार कारतूस बरामद किया गया।