धमदाहा: पुलिस ने धमदाहा थाना क्षेत्र के मोगालिया पुरंदाहा गांव में छापेमारी कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।
धमदाहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मुगलिया पुरंदाहा गांव से एक बड़े गांजा तस्कर को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है,जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कनिष्क कुमार श्रीवास्तव ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की मोगलिया पुरंदाहा निवासी चंदन मंडल गांजा बेचता है जिसके बाद छापेमारी कर 7 किलो गांजा के पकड़ा गया।