काशी को मांस मदिरा मुक्त करने की उठी मांगः ब्रह्म सेना और आगमन के सदस्यों ने निकाली यात्रा
Sadar, Varanasi | Aug 11, 2024 वाराणसी को मांस मदिरा मुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में काशी के अन्तरगृही क्षेत्र में मांस मदिरा की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने को लेकर आगमन संस्था और ब्रह्म सेना के सदस्यों ने काशी में द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा निकाली। रविवार की सुबह गौरी केदारेश्वर के जलाभिषेक से इसकी शुरुआत हुई।