काशी विश्वनाथ धाम में अब सिर्फ 3 गेट से एंट्री बाढ़ से 3 प्रवेश द्वार बंद किए गए
Sadar, Varanasi | Aug 11, 2024 गंगा में उफान और सुरक्षा कारणों को देखते हुए बाबा विश्वनाथ धाम के 3 प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया गया है। ललिता घाट पर गंगा द्वार को बंद कर दिया गया है। यहां सीढ़ियों और प्लेटफॉर्म पर गंगा का पानी भर गया है। वहीं, सुरक्षा वजहों से सिल्को खोया गली द्वार संख्या 4A और सरस्वती फाटक प्रवेश द्वार को भी बंद किया गया है।