ओलंपियन ललित उपाध्याय व राजकुमार पाल एयरपोर्ट पहुंचे हुवा भव्य स्वागत
Sadar, Varanasi | Aug 11, 2024 पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारतीय हॉकी टीम शनिवार को भारत लौट आई। टीम में यूपी का प्रतिनिधित्व कर रहे ललित उपाध्याय और राजकुमार आज वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर दोनों का ग्रैंड वेलकम हुआ। हजारों फैंस हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे। विमान लैंड होते ही भारत माता की जय के नारे लगाए। बैंड-बाजे पर जमकर डांस किया। ललित को कंधे पर बैठा लिया।