वाराणसी के कैंट स्थित पुराना मालगोदाम में गरजा बुलडोजर, 100 साल पुराने भवन को किया ध्वस्त
Sadar, Varanasi | Aug 11, 2024 वाराणसी नगर निगम वाराणसी द्वारा कैंट क्षेत्र स्थित पुराना मालगोदाम के पास स्थित गुडशेड बाजार में ध्वस्तीकरण की कारवाई की गई। वहां मौजूद मजदूरों को वहां से हटाया गया और बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शासनादेश द्वारा तहबाजारी व्यवस्था समाप्त कर दी गई नगर निगम, वाराणसी द्वारा किरायेदारों का दैनिक तहबाजारी आवंटन निरस्त किया जा चुका है।