कासगंज: ततारपुर में सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के ततारपुर कॉलोनी का है। जहां रहने वाले जगदीश पुत्र टोडर सिंह के घर में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से 50 वर्षीय जगदीश, उनकी 40 पत्नी सावित्री और 19 वर्षीय बेटी कुमकुम गम्भीर रूप से झुलस गए। आग लगने से घायल हुए तीनों लोगों को एंबुलेस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।