भीलवाड़ा: निर्जला एकादशी पर ग्यारस माता मंदिर में उमड़ी आस्था, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला
भीलवाड़ा। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला कारागृह के सामने स्थित ग्यारस माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला दिनभर जारी रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में मेले जैसा वातावरण बन गया।भक्तजन व्रत रखकर पूजा की।