बमोरी: बमोरी पुलिस ने बिशनवाड़ा गांव में जुआ खेल रहे 11 लोगों को पकड़ा, ₹41,500 और ताश की गड्डी जब्त
Bamori, Guna | Jul 1, 2025 बमोरी तहसील के बिशनवाड़ा गांव में जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। 1 जुलाई को थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया, 30 जून को सूचना पर विशनवाड़ा गांव में नीम के चबूतरा पर जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से ₹41,500 और ताश की गड्डी जप्त कि है। जुआ खेलते पकड़े 11 लोगों पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।