जमुई: पुस्तकालय भवन स्थित हनुमान मंदिर में 5 साल बाद आरती की हुई शुरुआत, श्रद्धालुओं की लगी भीड़
Jamui, Jamui | Mar 16, 2025 शहर के पुस्तकालय भवन स्थित हनुमान मंदिर में 5 साल बाद आरती की रविवार की शाम 7 बजे शुरुआत की गई। जिसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। पूरे मामले को लेकर स्थानीय टिंकू कुमार ने बताया कि कई सालों से हनुमान मंदिर में आरती नहीं होती थी। लेकिन लोगों की आस्था जगी और रविवार की शाम 7:00 बजे से आरती की शुरुआत की गई और खीर का प्रसाद का भी वितरण किया गया।