जमुई: जावातरी के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन लोग घायल, एक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 16, 2025 जावातरी गांव के पास रविवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो असंतुलित होकर ई- रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा पर सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। तीनों घायलों में से एक घायल प्रेम दास को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया है।