जमुई: सोनो में पत्नी से विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jul 7, 2026 सोनो में पत्नी से विवाद के रंजिश में ब्रह्मदेव पासवान के पुत्र राहुल पासवान ने तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक के शव को मंगलवार की सुबह 8 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।