पुपरी: बोखरा के बलुआहा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत दो बच्ची जख्मी
बोखरा के बलुआहा गांव में सोमवार को एक बजे दिन में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेल रही बच्ची मनताश, आसिया व आफिया जख्मी हो गई। जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। इसीक्रम में मनताश की मौत रास्ते मे ही हो गया। वहीं दो बच्ची का इलाज चल रहा है।