टीकमगढ़: नन्हीं टहरी:जहरीला पदार्थ सेवन करने से महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़। जिले के नन्हीं टहरी गांव निवासी भागवती यादव की तबीयत जहरीले पदार्थ के सेवन से बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के बाद नाराजगी में इल्ली मार दवा का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।