राऊ: रिटायर्ड असिस्टेंट प्रोफेसर से इंश्योरेंस एजेंट बनकर ₹96 लाख की हुई ठगी, क्राइम ब्रांच इंदौर ने शुरू की मामले की जांच
Rau, Indore | Feb 24, 2025 इंदौर में एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक रिटायर्ड असिस्टेंट प्रोफेसर से 96 लाख रुपए ठगे गए। आरोपी ने इंश्योरेंस एजेंट बनने का झांसा देकर महिला से निवेश के नाम पर पैसे हड़प लिए। आरोपी ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताकर महिला से कई बार संपर्क किया और पॉलिसी सरेंडर करने या फिर विभिन्न स्कीम में निवेश का झांसा देकर धोखाधड़ी करी थी।