विदिशा नगर: सुविधाओं की मांग के लिए गोकुलधाम के निवासी फिर पहुंचे कलेक्ट्रेट
विदिशा की गोकुलधाम सोसायटी फेस-वन के रहवासी एक बार फिर अपनी समस्याओं को लेकर मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। जनसुनवाई में कॉलोनीवासियों ने कॉलोनाइजर पर सुविधाएं न देने और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में ना बिजली के खंभे हैं, ना पेयजल व्यवस्था और ना ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।