ब्यौहारी: सुखाड़ में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 20 ट्रक से अधिक रेत नष्ट
देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम सुखाड़ में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 ट्रक से अधिक भंडारित रेत को मशीनों से नष्ट कराया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह और तहसीलदार अंकिता पांडेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया।वीडीओ शनिवार सुबह 8 बजे सामने आया है।