रूपवास: घाटौली की पहाड़ियों में तेंदुए की आहट, ग्रामीणों में बढ़ी सतर्कता
नेशनल हाईवे-123 के समीप स्थित घाटौली गांव की पहाड़ियों में तेंदुए के देखे जाने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी इलाके में जंगली जानवर की गतिविधियां दिखाई दे रही थीं, वहीं हाल ही में कुछ लोगों ने तेंदुए जैसे वन्यजीव को घूमते हुए देखने का दावा किया है।