घोसी: उत्क्रमित उच्च विद्यालय अहियासा में शिक्षक एवं सदस्य की माता की पुण्य स्मृति में पौधरोपण आयोजित
घोसी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अहियासा के प्रांगण में विद्यालय के शिक्षक महेश कुमार एवं विद्यालय कार्यकारिणी के सदस्य नंदकिशोर प्रसाद के स्वर्गीय माता जी के पुण्य स्मृति में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे महोगनी के पच्चीस पौधे लगाए गए।