डुमरांव: मोदी की अपील का असर: डुमरांव विधायक ने ट्रेन से 110 किमी का सफर तय कर ईंधन बचाने का दिया संदेश
Dumraon, Buxar | May 21, 2026 डुमरांव के विधायक राहुल कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्यूल बचाने की अपील को आगे बढ़ाते हुए एक सराहनीय पहल की है। गुरुवार की सुबह 11 बजे उन्होंने बक्सर से पटना तक लगभग 110 किलोमीटर की यात्रा मगध एक्सप्रेस से की। खास बात यह रही कि इस यात्रा के लिए उन्होंने विधिवत दो बर्थ भी बुक कराए थे।