कासगंज: कासगंज में ग्रह क्लेश के चलते किशोर ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई किशोर की मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के सहावर गेट क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर ब्रजेश ने ग्रह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज़ के दौरान किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।