बैकुंठपुर: प्यारेपुर गांव में अष्टयाम कार्यक्रम देखकर लौट रहे युवक दिलीप शर्मा को कुछ लोगों ने पीटा, जांच मे जुटी पुलिस
गोपालगंज : बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में अष्टयाम कार्यक्रम देखकर लौट रहे युवक दिलीप शर्मा की कथित रूप से कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल युवक का इलाज चल रहा है। पीड़ित ने मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।