बक्सर सदर अनुमंडल कार्यालय ने नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। सदर एसडीएम अविनाश कुमार कुमार द्वारा आदेश में भारी मालवाहक वाहनों के नगर प्रवेश समय में आंशिक संशोधन किया गया है। नए आदेश के अनुसार, प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक बड़े वाहनों की इंट्री पर रोक है।