शिवपुरी नगर: नित्य करें योग, तन-मन रहे निरोग: शिवपुरी में अनोखी पहल महिला समिति ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिया सेहत का संदेश
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविवार की सुबह 8 बजे पर्यटन पार्क, शिवपुरी में एक बेहद खूबसूरत और ऊर्जावान नजारा देखने को मिला। यहाँ 'अनोखी पहल महिला समिति' की सदस्यों ने सामूहिक योगाभ्यास कर शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया। प्रातः 6 बजे जब सूर्य की पहली किरणें धरती पर पड़ीं, तब पार्क के खुले प्रांगण में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों