दतिया नगर: पाल समाज के युवाओं ने पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा
दतिया में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार मजबूत होता जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व एवं मंडल अध्यक्ष हरिराम पाल की मौजूदगी में पाल समाज के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। माई निवास पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नवागत युवाओं का स्वागत किया.